फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेंद्र अध्यक्ष, बिजेंद्र बने मंत्री

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव
विज्ञापन

नीलामी प्रांगण में हुए कार्यक्रम में कई फेडरेशनों ले लिया हिस्सा
सहायक वन कर्मचारी संघ के जिला संगठन के चुनाव में नागेंद्र पांडेय अध्यक्ष और बिजेंद्र कुमार सिंह मंत्री चुने गए। नीलामी हॉल में हुए चुनाव में जिले भर के डिप्टी रेंजर समेत सभी फारेसटर ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

इस चुनाव में दुधवा टाइगर रिजर्व, दक्षिण खीरी वनप्रभाग एवं उत्तर खीरी वन प्रभाग के डिप्टी रेंजर और फारेस्टरों ने अपने वोट का इस्तेमाल कर संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री का चुनाव किया। शहर के उत्तर खीरी वन प्रभाग कार्यालय के नीलामी हाल में संपन्न हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के महामंत्री अमित श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता रहे। प्रक्रिया संपन्न कराने में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश प्रोन्नत क्षेत्रीय वनाधिकारी  संघ के महामंत्री पियूष मोहन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखीमुपर शाखा के अध्यक्ष महंत सिंह, संरक्षक सुखराज सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री राजकुमार यादव, वन रक्षक जिला शाखा के अध्यक्ष अशोक शुक्ला मंत्री, रविकांत वर्मा, फारेस्ट मिनिस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल वर्मा समेत वन विभाग के सभी संगठनों एवं फेडरेशनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने कहा कि वह कर्मचारियों के हित के लिए संगठन और विभाग के बीच तालमेल बनाकर कार्य करेंगे। दोनो नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सभी ने स्वगत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें