महिलाओं से अलग कमरे में की गई पूछताछ
सूत्रों के अनुसार एटीएस टीम ने घर की महिलाओं से अलग कमरे में पूछताछ की। अधिकारियों ने सुहेल की पढ़ाई, उसके संपर्कों, गतिविधियों और पिछले कुछ महीनों में आए बदलावों से जुड़ी जानकारी जुटाई। घर में मौजूद कुछ दस्तावेजों और मोबाइल फोन की भी जांच की गई। एटीएम टीम की मौजूदगी की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस ने किसी को भी पास नहीं आने दिया। स्थानीय पुलिस पूरे समय मौके पर मुस्तैद रही और एटीएस को सहयोग देती रही।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि गुजरात एटीएस की टीम आई थी। सुहेल के परिजनों से पूछताछ करके लौट गई। परिजनों ने क्या बताया, इसकी जानकारी जानकारी टीम ने साझा नहीं की है।
गुजरात से हुई थी सुहेल की गिरफ्तारी
सिंगाही के वार्ड नंबर एक निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल खां तीन वर्ष पहले हाफिज की पढ़ाई करने मुजफ्फरनगर गया था। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन पूर्व गुजरात गया था। वहां गुजरात एटीएस ने आठ नवंबर को सुहेल को गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।