फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एआई इंपैक्ट समिट में विरोध के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेता विपक्ष व सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम पाण्डेय ने कहा कि दुनिया के कई देश भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी को देश की उपलब्धियां रास नहीं आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता इस तरह की हरकतों से परिचित है और इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री विपनीश कटियार, जिला उपाध्यक्ष पंकज गिरी, राहुल शुक्ला, विकास शुक्ला, शिवांश भदौरिया, आफताब खान, नितिन सैनी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें