फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दोपहर बाद पसीना पोछते हुए मतगणना स्थल से बाहर चले गए भाजपाई

विज्ञापन
हार की घोषणा के बाद पत्रकारों से बचकर जाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खीरी और धौरहरा सीट की मतगणना शुरू हो गई। पहले दो घंटे की मतगणना पोस्टल बैलेट गिने गए। फिर ईवीएम में बंद वोटों की गिनती की गई।
विज्ञापन

प्रशासन की तैयारी सुबह ठीक रही, लेकिन दोपहर बाद लड़खड़ा गई। मीडिया को न मतगणना स्थल जाने दिया और न ही राउंड वाइज रिजल्ट मिला। ब्रीफिंग में डीएम ने पर्याप्त साउंड सिस्टम लगाए जाने की बात कही थी। वाट्सएप ग्रुप पर रिजल्ट जारी होता लेकिन वहां भी असमंजस रहा।
दूसरे राउंड के बाद चले गए बसपा प्रत्याशी अंशय
खीरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अंशय कालरा पहले दूसरे राउंड के बाद ही मंडी से चले गए। मीडिया ने जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ काम होने की बात कही। दोबारा आने की बात कहीं थी, लेकिन वह नहीं आए। शायद अंशय को एहसास हो गया था कि वह हार रहे हैं।
विज्ञापन

समर्थकों के साथ ढाई बजे मंडी से चले गए मंत्री टेनी के बेटे
विधानसभावार एजेंटों को लगाया गया था। अपराह्न तीन बजे के बाद भाजपा एजेंटों को हार का एहसास होने लगा तो वह धीरे-धीरे कर गमछा से पसीना पोछते हुए मंडी से बाहर चले गए। एजेंटों के जाने से पहले गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे डॉ. अभिमन्यु करीब दो से ढाई बजे के बीच मंडी से चले गए, जो दोबारा नहीं आए। टेनी के प्रवक्ता अरविंद सिंह संजय भी पांच बजे के बाद निकल गए। भाजपाइयों में काफी निराशा देखने को मिली।
मतगणना स्थल पर नहीं दिखे टेनी और रेखा
राजापुर मंडी में मतगणना में खीरी से भाजपा प्रत्याशी अजय टेनी और धौरहरा से रेखा वर्मा कहीं नहीं दिखाई दी। मंडी में इस बार की चर्चा भी होती रही कि आखिर यह दोनों प्रत्याशी किस वजह से नहीं आए। आए हैं तो कहां हैं, दिखाई क्यों नहीं दे रहे। जबकि सपा के दोनों प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा और आनंद सिंह भदौरिया सुबह ही पहुंच गए थे।
मोबाइल न होने से मीडिया से अपडेट लेते रहे पुलिसकर्मी
मतगणना स्थल पर पुलिसकर्मियों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था, लेकिन पुलिसकर्मी भी रिजल्ट जानने को उत्सुक थे। ऐसे में पुलिसकर्मी मीडिया के संपर्क में रहे और पल-पल की रिपोर्ट लेेते रहे। इतना ही नहीं अपने गृह जनपद का भी हाल जानते रहे।
पांच बजे मंडी गेट पर उमड़ी हजारों की भीड़
शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे सपा की दोनों सीटों की जीत का जश्न अंदर से लेकर बाहर देखने को मिला। सपा समर्थकों के चेहरों पर चमक साफ दिखी। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद सबसे पहले धौरहरा प्रत्याशी आनंद भदौरिया काफिले के साथ पहुंचे। मंडी गेट पर भीड़ अधिक होने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में भिड़त हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। करीब 45 मिनट बाद उत्कर्ष वर्मा का काफिला निकला, लेकिन गेट पर आने से पहले ही पुलिस ने अपने वाहन में बिठाकर राजापुर चौराहे की ओर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें