फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मनाया ऐतिहासिक जीत का उत्सव

Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व अन्य।संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया मांटेसरी स्कूल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मेहनत तथा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक मोंटी पाल (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भाजपा उदयवीर सिंह ने किया व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की।
कार्यक्रम को हिन्दू युवा वाहिनी जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार भाजपा नेता रवि गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, गोपाल बिहारी सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजीव कौशल, इंद्रजीत सूरी, मंटू गुप्ता, नगर महामंत्री वरुण मिश्रा, विजय गुप्ता, सलिल अग्रवाल, डॉ. गौतम पाल, राजकुमार राठौर, पलिया मांटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेई, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती वर्मा, सभासद सावित्री देवी, संगीता सक्सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें