फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने आलोचना की

Sun, 01 Mar 2015 12:12 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी और राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने कड़ी आलोचना की है। दोनों ने ही इसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट बताया है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा ने लोगों को अच्छे दिनों का जो सपना दिखाया था वह इस बजट ने चूर-चूर कर दिया है। उधर सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इससे अच्छा बजट हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन

पूर्व सांसद, कांग्रेस जफर अली नकवी ने बताया कि आम बजट से किसी भी वर्ग को लाभ नहीं मिला है। बजट में आम लोगों की बजाय कारपोरेट सेक्टर को ध्यान में रखा गया है। भाजपा ने लोगों को अच्छे दिनों का जो सपना दिखाया था इस बजट ने चूर-चूर कर दिया है। बजट से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। बजट में विजन की कमी झलकती है।
राज्यसभा सदस्य, सपा रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि आम बजट को सरकार ने पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बनाया है। आयकर में तो छूट बढ़ी नहीं ऊपर से सर्विस टैक्स और बढ़ा दिया। इस कारण महंगाई बढ़ेगी। साथ ही मध्यम वर्ग और गरीबों की परेशानियों में इजाफा होगा। कंप्यूटर से लेकर खाना-पीना और बिजली-पानी तक महंगा हो रहा है। बजट ने सभी वर्गों को निराश किया है।
विज्ञापन

सांसद, भाजपा अजय मिश्र टेनी ने बताया कि आम बजट 2015-16 से देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। देश में निवेश बढ़ेगा। किसानों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने, 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने और गरीबी दूर करने के प्रयास से भाजपा की दूरगामी सोच झलकती है। बजट आम लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें