नगर पालिका परिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर। स
- फोटो : इटियाथोक के नारे महरीपुर गांव में घर से निकले 18 कोबरा। स्रोत: वीडियोग्रैब
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद सभागार में रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने देश की एकता, अखंडता और संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
धारा 370 का हटना और ‘’हर घर तिरंगा’’ जैसे अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक कदम हैं। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्य अतिथि बृज बहादुर सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राजीव त्रिवेदी, ओमप्रकाश पटेल, अंकुर शुक्ला, सुमित मोदी, विजय माहेश्वरी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, धर्मेंद्र सिंह, दीपेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता और आलोक मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।