फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कई मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की इमारत के ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने, नीट सहित सभी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। परीक्षा संबंधी परिस्थितियों में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा शिक्षा और सार्वजनिक संस्थानों में जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन देने वालों में सपा प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जॉर्जी, विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, पूर्व चेयरमैन महमूद हुसैन, अनीता यादव, नरेश यादव और डॉ. एके अवस्थी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


9999999999
एआईएमआईएम ने भी जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने की मांग की
मोहम्मदी। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सचिव उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश और विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रामपुर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश प्रताप सिंह को सौंपकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में सैय्यद सरताज अली, इकबाल मोहम्मद इखलास और तालिब खां के हस्ताक्षर हैं। प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें