फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा भड़की

Thu, 21 Jan 2016 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीगढ़ में तीन बहनों के अपहरण, बिगड़ती कानून व्यवस्था और गोहत्या जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता गुुरुवार को पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कचहरी पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जंगलराज की स्थिति है आम आदमी आतंकित है। खैरीगढ़ में तीन सगी बहनों का अपहरण और जिस प्रकार उनकी रिहाई हुई उसने जिले की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचह्नि खड़ा कर दिया है तथा जिले की जनता का पुलिस से विश्वास उठ गया है। जिले में भय का वातावरण है। थाना हैदराबाद के गांव कुंवरपुर में गौरी आरख तथा घरथनिया में मेघनलाल भार्गव की पशु तस्करों ने हत्या कर दी इसमें भी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है बल्कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज किया है। जिले में गोला, भुड़वारा, धौरहरा तथा रामनगर लहबड़ी सहित कई स्थानों पर खुलेआम गो हत्याएं हो रही हैं अवैध पशु वधशालाएं संचालित हैं इनको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके अलावा रजागंज के पास एक किशोरी के साथ दुराचार और उसके बाद उसका आत्महत्या कर लेना एक हृदय विदारक घटना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके अलावा जिले में चोरी तथा डकैती  की बढ़ रही घटनाओं का भी उल्लेख किया है। मांग की है कि खैरीगढ़ सहित अन्य घटनाओं में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की जांच कराई जाए, पुलिस में राजनीतिक और जातिगत आधार पर नियुक्तियां बंद कराई जाएं। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य न हुई तो भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा जन आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, रामकुमार वर्मा, शिवकुमार वाजपेयी, विजय माहेश्वरी, सुधा शर्मा, अरविंद गुप्ता, अरविंद गिरि, सौरभ सिंह, निरुपमा वाजपेयी, अनूप शुक्ला, इतेंद्र वर्मा, सुमन मिश्रा और नीलम गुप्ता तथा श्याम कुमार अवस्थी सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें