फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: भाजपा प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप, सपा ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर सपा जिलाध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। इसमें लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वोट की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका लखीमपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत की है। चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप है। उधर, मामले में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


लखीमपुर नगर पालिका सीट पर नामांकन के बाद सभी दल डोर टू डोर चुनाव कैंपेन में लगे हैं। इसी चुनावी कैंपेन के दौरान भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने शिकायत में लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वोट की अपील कर रही हैं। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

UP Nikay Chunav: विपक्ष पर दबाव...कैसे रोकें मुस्लिम मतों का बिखराव; भाजपा ने भी नौ वार्डों में खेला दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले में पुष्पा सिंह की तरफ से बताया गया कि उन्हें अभी ऐसी किसी शिकायत का पता नहीं चला है। जानकारी होने पर इस संबंध में सूचित किया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष की तरफ से शिकायत की जानकारी हुई है। मामले में उचित जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें