फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजुआ की तबस्सुम बनेगी खीरी में स्वच्छता आईकॉन    

Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
पहचान बनी - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
 
      
बेटी ने अपनी शादी में पिता से तोहफे में मांगा था शौचालय      
ससुराल वालों ने भी किया स्वागत, कहा आगे प्रेरित करेंगे
डीएम ने उसी बेटी को स्वच्छता आईकान बनाने की तैयारी      


शादी में अपने पिता से तोहफे में शौचालय मांगने वाली तबस्सुम खीरी जिले में अब स्वच्छता आईकॉन बनेगी। बशीरगंज की इस पढ़ीलिखी लड़की की शादी चंद रोज पहले ही बिजुआ में हुई है। बेटी कि ख्वाहिश पूरी करने को पिता ने पहले उसके ससुराल में शौचालय बनवाया तब बेटी विदा की। लड़की और उसके परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए डीएम खीरी आकाशदीप ने तबस्सुम को स्वच्छता आईकॉन बनाने को कहा है। साथ ही परिवार भी सम्मानित होगा।  
 बहू की इस सोच का ससुराल वालों ने भी स्वागत किया। सबसे पहले अमर उजाला ने जब इस खबर को प्रकाशित किया तो इसकी खूब चर्चा हुई। बिजुआ ब्लॉक के भदेड़ के पास बशीरगंज गांव के इकबाल अहमद की ग्रेजुएट बेटी तबस्सुम की शादी बिजुआ के लाल मोहम्मद की बेटे शफीक से तय हुई। तबस्सुम को पता चला कि होने वाली ससुराल में शौचालय नही है तो वह घबरा गई, जबकि ससुराल से ब्लाक कार्यालय चंद कदम की दूरी पर है। बेटी ने चुपके से ये दर्द मां से साझा किया, मां ने पिता को बात बताई तो उनके पिता ने ठाना कि बेटी को दहेज में शौचालय बनवाकर देंगे। पिता ने उसके ससुराल में शौचालय बनवाने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा कि वे खुद शौचालय बनवाएंगे। लेकिन इकबाल के कहने पर वे मान गए। शादी के बाद ससुराल पहुंची तबस्सुम का खूब इस्तकबाल हुआ। ससुर लाल मोहम्म्द कहते हैं कि उनकी पढ़ी लिखी बहू ने उनकी आंखें खोल दी हैं, अब वह लोगों को भी शौचालय के लिए प्रेरित करेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
खीरी की स्वच्छता आईकान की हुई घोषणा      
बिजुआ। डीएम खीरी आकाशदीप ने बताया कि ऐसी बेटी को खीरी जिले में स्वच्छता आईकान बनाने की तैयारी है, जल्द ही उस परिवार को सम्मानित किया जाएगा, जहां दहेज में शौचालय देने के रिवाज की शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें