फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की दस्तक: मोहम्मदी में बाहर से मुर्गे-मुर्गियों के लाने व ले जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी में बर्ड फ्लू के दस्तक देने की पुष्टि होने के बाद रविवार को एसडीएम स्वाति शुक्ला के निर्देशन में पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, नगर पालिका समेत अन्य विभागों की संयुक्त टीमों ने 10 किमी एरिया के 43 गांवों में सघन सर्वे शुरू कर दिया है। साथ ही पशुपालन विभाग ने नगर क्षेत्र में एक माह तक बाहर से मुर्गे-मुर्गियों को लाने व ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के मोहल्ला बबौरी में एक निजी पोल्ट्री विक्रेता की दुकान से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू वायरस के मिलने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने मोहल्ले के एक किमी एरिया को अलर्ट जोन और 10 किमी एरिया को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया था। रविवार को 10 किमी सर्विलांस एरिया में पक्षियों के सर्वे के लिए एसडीएम की अगुवाई में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ टीके तिवारी ने बताया कि रविवार को किसी नए पक्षी के मरने की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मोहम्मदी नगर में बाहर से मुर्गे-मुर्गियों के लाने व ले जाने पर एक माह तक रोक लगाई गई है। टीमें 10 किमी एरिया में पोल्ट्री फार्म, चिकिन की दुकानों आदि की जांच करेंगी। संदिग्ध मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें