फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बिलबिलाए लोग

Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा तापमान, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
कड़ी धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोग बिलबिला उठे हैं। दोपहर के समय तो लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान इस गर्मी के सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। 
अप्रैल माह से इतनी ज्यादा गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण अभी से लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगी है। मजदूरों, पल्लेदारों और रिक्शाचालकों के लिए यह गर्मी परेशानी का सवब बन गई है। दिन में कड़ी धूप और गर्मी झेलने के बाद शाम से मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है जिससे लोग रात को पूरी नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बीमारियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल से साइकिल और रिक्शे से लौटने वाले बच्चों को कड़ी धूप झेलनी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोग पेट दर्द, उल्टी दस्त और डायरिया आदि बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल और डाक्टरों के यहां भीड़ बढ़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें