गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर मुडिया गांव के पास बस की टक्कर से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम भूपपुर निवासी लेखराम का पुत्र 25 वर्षीय अमित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया अपनी ससुराल आया था।
वह अपने साले 23 वर्षीय अंकित के साथ रजागंज गया था। देर शाम वापस लौटते समय लखीमपुर रोड पर रजागंज और फरधान के बीच रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दी गई। हादसा होते ही चालक मय बस भाग निकला।