फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 18 Oct 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के लालनपुर गांव में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने लाल्हनपुर निवासी नवनेश (22) को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

पिता सुरेश लोनिया ने बताया कि नवनेश अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार आए और गोली मार दी। गोली के छर्रे उसके दाहिने पैर में लगे। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्या, एसएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बेहजम सीएचसी भेजा। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष आदित्य मौर्या ने बताया कि पीड़ित शुक्रवार को अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया था और उसने शादी के लिए मना कर दिया। हमलावरों में एक महिला और दो युवक बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी हुई थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी लड़की से बातचीत का मामला है। पुलिस जांच कर रही है।
जितेंद्र सिंह परिहार सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें