पसगवां। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम जमुका निवासी रामनरेश के 30 वर्षीय पुत्र उपदेश गौतम शनिवार की शाम सीतापुर की ओर जा रहे थे।
जहानीखेड़ा से थोड़ा आगे पिहानी मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में सीएचसी पसगवां भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पसगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद