पसगवां। नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर नाजिर निवासी कालीचरन का 29 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गांव के दो साथियों 26 वर्षीय रितिक और 26 वर्षीय अंकित के साथ बाइक से जंगबहादुरगंज से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अजवापुर मिल के निकट ग्राम गोविंदापुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर तीनों गंभीर घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भेजा। जहां डाॅक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। रितिक व अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर वाहन सहित फरार हो गया। संवाद