महेवागंज/फूलबेहड़। ट्रैक्टर में जुड़े डनलप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
शारदा नगर थाना क्षेत्र के गुलरीपुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप गौतम बुधवार शाम बाइक से किसी काम से नकहा चौराहे की ओर जा रहा था। गौढ़ी चौराहे के पास ट्रैक्टर में जुड़े गन्ना भरे डनलप को ओवर टेक के प्रयास में गन्ने के बोझ (फांदी) से टकराकर डनलप के पहिया के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को पुलिस ने नकहा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
शारदा नगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मौर्य ने बताया हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर मय डनलप कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।