संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गांव सुंदरपुर निवासी विमल गौतम (18) पुत्र द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव सुंदरपुर निवासी विमल गौतम बुधवार रात महेशपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम अंबरपुर स्थित ईंट भट्ठे के निकट उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें विमल की मौके पर ही मौत हो गई।