मितौली। पिकअप और बाइक की टक्कर में बृहस्पतिवार को एक मासूम की मौत हो गई। जबकि मासूम की मां और चाचा को भी चोटें आई है। पिकअप को फत्तेपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मितौली थाना क्षेत्र के पकरिया जलालपुर निवासी जगतपाल की बेटी गायत्री अपने देवर कुलदीप और मासूम बेटे आकाश के साथ बाइक से पसगवां थाना क्षेत्र के महमूदपुर नाजिर ससुराल जा रही थी। इसी दौरान मैगलगंज थाना क्षेत्र में फत्तेपुर और अलीनगर के बीच वह हादसे का शिकार हो गई। बताते है कि बाइक के आगे फत्तेपुर की ओर से जा रही पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
इससे पिकअप में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक पर आगे बैठा तीन साल का मासूम आकाश उछल कर दूर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गायत्री और कुलदीप को भी चोटें आई है। सभी को मितौली सीएचसी लाया गया। संवाद