फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों के समर्थन में उतरे व्यापारी, कहा- जल्द दिलाएं गन्ना भुगतान

विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को नगर के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को दिया। दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि गन्ना का बकाया भुगतान न होने से किसने का हाल बद से बदतर हो गया है।
विज्ञापन

किसानों के आगे बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, बिजली का भुगतान, बैंकों का कर्ज अदा करने की समस्या विकराल हो गई है। नगर और क्षेत्र का व्यापार कृषि और किसानों पर आधारित है। जब किसान खुशहाल होगा तभी व्यापार और व्यापारी समृद्ध होंगे। दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है, लेकिन अभी गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों का शीघ्र अति शीघ्र गन्ना भुगतान कराया जाए। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, अवधेश जायसवाल, राजेश आनंद, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला, मुकेश वर्मा, नीरज तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें