फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साइकिल में टक्कर मारकर पेड़ से भिड़ी बाइक, चालक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। साइकिल में पीछे से टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक गिरिजा शंकर (23) की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा छात्र अरमान (12) और साइकिल सवार छात्रा कायनात (13) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फूलबेहड थाना क्षेत्र के जंगपुर नई बस्ती निवासी गिरिजा शंकर पुत्र जंगबहादुर बुधवार सुबह बाइक से फूलबेहड़ कस्बे की ओर जा रहे थे। मिलपुरवा के पास गूम निवासी अरमान पुत्र आबान ने स्कूल तक छोड़ने के लिए मदद मांगी और बाइक पर बैठ गया। फूलबेहड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मोड़ के पास सरवा गांव निवासी कायनात पुत्री रमजान की साइकिल में पीछे से बाइक टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। पुलिस ने घायल छात्र-छात्रा को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें