फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद, बिजली और बाढ़ के संकट से जूझ रहे अन्नदाता

Thu, 17 Sep 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में मौजूद अ​धिकारी व किसान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए किसानों ने खाद संकट, बाढ़ और कटान से फसल नुकसान, बिजली कटौती, गन्ना भुगतान समेत तमाम समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

किसानों ने बजाज चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान और विलंब से बोए जाने वाले गेहूं के बीज की समय से उपलब्धता की मांग की।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने किसानों से अपील की कि जिनकी फार्मर आईडी अब तक नहीं बनी है, वे एक सप्ताह में अवश्य बनवा लें। सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने नंदिनी, मिनी नंदिनी और पशु बीमा योजना की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने पीएमएफएमई योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी व्यवसाय करने के इच्छुक किसान योजना में आवेदन कर सकते हैं।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जिले में कटान के लिए प्रतिबंधित पौधों से संबंधित पंफलेट भी किसानों को वितरित किए गए।
विज्ञापन


सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
किसान दिवस पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि बजाज चीनी मिल ने अभी तक पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने 30 वर्षों के अविलंब भुगतान पर ब्याज कितना बना, यह किसानों को बताने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। विद्युत कटौती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई। चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर दुलीचंद वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, ताराचंद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, रामसनेही वर्मा, महेंद्र वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें