फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। गोला रोड स्थित चौराहे पर एक निर्माणाधीन भवन के ऊपर से निकली 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सोमवार शाम एक राजगीर गंभीर रूप से झुलस गया। लखीमपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव अहिरी निवासी शब्बीर (32) पुत्र रफी अहमद राजगीर था। सोमवार को निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था, उसके ऊपर से 11 केवी हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजरी है। शाम पांच बजे भवन निर्माण के दौरान उसका सिर बिजली के तार में छू गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में ही शब्बीर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और वहीं शव रखकर भवन स्वामी पर गलत जानकारी देकर काम कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिजली की लाइन काटे जाने की सूचना दी गई पर उसमें करंट दौड़ता रहा। चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन परिजन इस पर नहीं माने तो प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और गोला प्रमुख रीतेश सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, अधिशा अभियंता, गोला
अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें