फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात पर बिफरे परिजन

Tue, 24 Nov 2015 11:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर कथित आशा के चंगुल में फंसकर एक महिला मरीज का इलाज कराने प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंच गई, जहां इलाज में इंजेक्शन लगाने के बाद उसका गर्भपात हो गया। मंगलवार को महिला ने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भपात की जानकारी होने पर पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों ने हंगामा किया। वहीं आरोपी कथित आशा के साथ गाली-गलौज भी किया। इसके कुछ देर बाद ही महिला थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कमलापुर निवासी गोविंद की पत्नी सीमा गर्भवती थी, जो सोमवार की रात को पेट दर्द होने पर अपने पति के साथ इलाज कराने महिला अस्पताल आई। यहां पर वह कथित आशा के चंगुल में फंस गई। आशा ने रात में अस्पताल की डॉक्टरों द्वारा मरीज न देखने की बात कहकर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। पीड़ित महिला सीमा का आरोप है कि नर्सिंग होम में उसे कंपाउंडर द्वारा एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके एवज में 500 रुपये लिए गए। इसके बाद वह घर लौट गई, जिसके बाद उसे ब्लीडिंग हुई। लिहाजा मंगलवार को सीमा फिर से महिला अस्पताल पहुंची, जहां अल्ट्रासाउंड कराने पर गर्भपात की जानकारी हुई। पीड़ित महिला को आरोपी आशा अस्पताल परिसर में ही घूमती हुई मिल गई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। पीड़ित महिला के साथ आए परिवार वाले भी आरोपी आशा से भिड़ गए। इस दौरान किसी ने फोन से पुलिस को सूचना दी, तो महिला थाना पुलिस महिला अस्पताल पहुंची। तब तक आरोपी आशा प्रभावती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों के बयान लेकर छानबीन की, जिसमें नर्सिंग होम भी पुलिस पहुंची।
सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. मीरा वर्मा ने बताया कि पूर्व में भी फर्जी आशाओं और दलालों के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद सख्ती की गई है। परिसर में ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को अस्पताल में हुए किसी हंगामे की जानकारी या शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ, महिला थाना कमर सुल्ताना ने बताया कि सूचना मिलते ही फोर्स को मौके पर भेजा गया लेकिन आरोपी आशाएं वहां से भाग निकलीं। पीड़ित महिला से बातचीत के आधार पर बयान लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें