फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी को लेकर नाराज हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Mon, 15 Jun 2015 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीएलओ ड्यूटी को अनावश्यक बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

इसके अलावा उनका कहना है कि कई वर्षों से भवन किराया और आधार कार्ड सर्वे का मानदेय उन्हें नहीं मिला है। कार्यकत्रियों ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग भी की है। इसी क्रम में कार्यकत्रियों ने समाधान हेल्पलाइन के प्रदेश प्रभारी की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कार्यकत्रियों ने कहा कि 30 वर्षों से उनका शोषण किया जा रहा है। राजनीतिक दलों ने भी इस संबंध में सुधि नहीं ली है। मजबूरन लखनऊ के उच्च पदाधिकारियों और सेवकों ने मिलकर हेल्पलाइन का गठन किया। इससे नारी शक्ति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उनका विरोध तभी रुकेगा जब तब्बसुम और सुआ लली ने संयुक्त रूप से विभागीय निरीक्षण की आलोचना की। इस मौके पर दीपू वर्मा, अर्चना वाजपेयी, राखी चौधरी, रीता शुक्ला, विभा तिवारी, पुष्पा कश्यप, नलिनी गुप्ता, शशिलता, सरोज बाजपेई, सुषमा, चंद्रा गुप्ता समेत तमाम कार्यकत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें