मितौली। इस बार धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में साइकिल पहली बार तेज रफ्तार में दौड़ी। साइकिल से सपा ने ऐसी दौड़ लगाई कि धौरहरा सीट जीतकर यहां अपना खाता खोल लिया। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के 339 बूथों में से सपा ने 170 बूथ जीते। भाजपा 134 तो बसपा महज 31 बूथ ही जीत सकी।
मंगलवार को आए नतीजों में धौरहरा लोकसभा सीट पर सपा ने पहली बार जीत दर्ज की है। इसी के चलते भाजपा हैट्रिक लगाने से चूक गई। कस्ता विधानसभा के बूथों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बूथ संख्या 2 पर सपा को 337, भाजपा को 78 व बसपा को 24 मत मिले। बूथ संख्या 3 पर सपा को 394, भाजपा को 390 व बसपा को 87 मत मिले। बूथ संख्या 4 पर सपा को 248, भाजपा को 144 व बसपा को 178 मत मिले। बूथ संख्या 5 पर सपा को 430, भाजपा को 245 व बसपा को 14 मत मिले। बूथ संख्या 8 पर सपा को 385, भाजपा को 319 व बसपा को 22 मत मिले। बूथ संख्या 9 पर सपा को 283, भाजपा को 201 व बसपा को 131 मत मिले। बूथ संख्या 12 पर सपा को 217, भाजपा को 179 व बसपा को 36 मत मिले। बूथ संख्या 13 पर सपा को 333, भाजपा को 250 व बसपा को 36 मत मिले। बूथ संख्या 15 पर सपा को 361, भाजपा को 231 व बसपा को 68 मत और बूथ संख्या 16 पर सपा को 345, भाजपा को 21 व बसपा को एक मत मिला है। संवाद
134 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की
कस्ता विधानसभा के 134 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिसमें बूथ संख्या एक पर भाजपा को 247, सपा को 215 व बसपा को 61 मत मिले। बूथ संख्या 06 पर भाजपा को 297, सपा को 292 व बसपा को 13 मत मिले। बूथ संख्या 07 पर भाजपा को 325, सपा को 314 व बसपा को 154 मत मिले। बूथ संख्या 10 पर भाजपा को 254, सपा को 162 व बसपा को 103 मत मिले। बूथ संख्या 11 पर भाजपा को 177, सपा को 98 व बसपा को 71 मत मिले। बूथ संख्या 14 पर भाजपा को 551, सपा को 449 व बसपा को 45 मत मिले। बूथ संख्या 18 पर भाजपा को 354, सपा को 269 व बसपा को 77 मत मिले। बूथ संख्या 19 पर भाजपा को 288, सपा को 264 व बसपा को 241 मत मिले। बूथ संख्या 24 पर भाजपा को 189, सपा को 148 व बसपा को 187 मत मिले। बूथ संख्या 25 पर भाजपा को 338, सपा को 277 व बसपा को 33 मत मिले है।
31 बूथों पर बसपा ने सपा-भाजपा को पछ़ाड़ा
कस्ता विधानसभा के 31 बूथों पर बसपा ने सपा व भाजपा को पछाड़ा है। विधानसभा के बूथ संख्या 33 पर बसपा को 305, सपा को 275 व भाजपा को 66 मत मिले। बूथ संख्या 71 पर बसपा को 260, सपा को 173 व भाजपा को 241 मत मिले। बूथ संख्या 85 पर बसपा को 331, सपा को 64 व भाजपा को 142 मत मिले। बूथ संख्या 86 पर बसपा को 388, सपा को 321 व भाजपा को 84 मत मिले। बूथ संख्या 105 पर बसपा को 330, सपा को 189 व भाजपा को 236 मत मिले। बूथ संख्या 116 पर बसपा को 139, सपा को 115 व भाजपा को 110 मत मिले। बूथ संख्या 126 पर बसपा को 357, सपा को 24 व भाजपा को 83 मत मिले। बूथ संख्या 152 पर बसपा को 316, सपा को 279 व भाजपा को 156 मत मिले। बूथ संख्या 159 पर बसपा को 326, सपा को 114 व भाजपा को 35 मत मिले। बूथ संख्या 175 पर बसपा को 265, सपा को 236 व भाजपा को 257 मत मिले।
चार बूथों पर बराबर मत मिले
कस्ता विधानसभा के चार बूथों पर बराबर मत मिले हैं। इसमें बूथ संख्या पर 53 पर सपा व भाजपा को 224- 224 मत मिले। बसपा को 48 मत मिले। बूथ संख्या 226 पर सपा व बसपा को 172-172 मत मिले। भाजपा को यहां 97 मत मिल सके। बूथ संख्या 280 पर भाजपा व बसपा को 155- 155 मत मिले। यहां पर सपा को 27 मत मिले। बूथ संख्या 301 पर सपा व बसपा को 183- 183 मत मिले। भाजपा को 157 मत ही मिले।
कस्ता विधानसभा में सपा 5719 मतों से जीती
धौरहरा लोकसभा की कस्ता विधानसभा में सपा के आनंद भदौरिया ने 5719 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 84410 मत मिले। भाजपा की रेखा वर्मा को 78691, तो बसपा के श्याम किशोर अवस्थी को 36913 मत मिले। वहीं नोटा को 1244 मत मिले हैं।