हैदराबाद थाना अंतर्गत वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल में स्थित माता भुइयां देवी के प्राचीन मंदिर पर लगने वाला श्रद्धा से जुड़ा अर्धवार्षिक मेला 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
कठिना नदी के पास स्थित माता भुइयां देवी के प्राचीन मंदिर पर साल में दो बार अगहन और जेठ महीने की सुदी पंचमी को मेला लगता है। मातारानी की महिमा से यहां क्षेत्र से लेकर काफी दूरदराज से लोग पूजन करने आते हैं। यह मेला 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मंदिर कमेटी के राजपाल सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैदान को ट्रैक्टरों से समतल कराया जा रहा है, पेयजल की सुविधा के लिए खराब नलों को भी ठीक कराया जा रहा है।