फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 66 किलोग्राम वर्ग में अव्वल रहे भोला जाट

Sun, 14 Sep 2025 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जेसीआई के पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्टेज पर मौजूद महिला खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तहत तीन दिवसीय प्रादेशिक पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इनके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 66 किलोग्राम में आगरा के भोला जाट प्रथम, हापुड़ के शिव सिंह दूसरे व लखनऊ के सार्थक सोनकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जेसीआई व उत्तर प्रदेश पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग 23 जिलों से करीब 450 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
12 सितंबर को चैंपियनशिप का उद्घाटन जेसीआई के अध्यक्ष शुभम टंडन ने किया। इस अवसर पर सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी अमित मिश्रा, विश्वास सेठ, कुशाग्र अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राहुल माथुर, अंकित मित्तल, कुमार उत्कर्ष और प्रवीण सलूजा सहित कई सदस्य मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।संस्था के मीडिया प्रभारी व पूर्वाध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह युवा शक्ति और खेल जगत को समर्पित है।

जेसीआई के पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्टेज पर मौजूद महिला खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें