फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी कलाकारों ने रात भर खूब किया धमाल

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
cultural - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दशहरा मेला के भोजपुरी संगीत सम्मेलन में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

दशहरा मेले के ऐतिहासिक सांस्कृतिक मंच पर आठवें दिन भोजपुरी संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने नृत्य और गीत पेश कर समां बांध दिया। सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों ने रात भर धमाल मचाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शशांक यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  
संचालक सूरज नरायन ने आओ शिवजी के प्यारे सूनी नगरी गाकर गणेश वंदना की। इसके बाद गइया का काटल कसइया छोड़ दे तथा छठ मइया का गीत पेश किया। अन्नू ने मैं शरमाऊं किस किस को बताऊं अपनी प्रेम कहानियां तन्नू ने प्यार की हद से गुजर जाना है गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया। अन्नू के नृत्य पर दर्शक देर तक थिरकते रहे। गायिका जया ने रेलिया बैरिन पिया को लिए जाए रे तथा सैंया मिले लरिकइयां मैं का करूं जैसे खूबसूरत गाने पेश किए। 
विज्ञापन

अन्नू के रतिया कहां बितउला ना तथा छू ले छू ले मुझे छू ले गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों पर जादू सा कर दिया। जया ने छोड़ गइया चढ़त जवानी में और सूरज के गीत छलका ये जाम गीत गाकर श्रोताओं पर जादू कर दिया। अन्नू के नृत्य लगाइ दीहा चोलिया में हुक राजा जी और बिलोरी के नृत्य राजा रस लूट लियो रे रसगुल्ला खिलाइ के पर दर्शक अपनी जगह पर उठ कर नाचने लगे। सोनाली के गीत लगा के मच्छरदानी रजऊ पर दर्शकों ने खूब धमाल किया।  
कार्यक्रम में पूर्वांचल के हजारों दर्शकों समेत राज कुमार त्रिवेदी, अनिल शुक्ला, मनोज गुप्ता, सिराज अहमद, सुनील कश्यप, शांति बाबू, राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, राज किशोर पांडेय प्रहरी आदि मौजूद रहे। 

पांच भोजपुरी प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
भोजपुरी संगीत सम्मेलन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एमएलसी शशांक यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर पांच भोजपुरी प्रतिभाओं को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में ओंकार नाथ उपाध्याय, पारुल राय, राघवराम तिवारी, अंशिका यादव, और सूबेदार सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मिलती है समाज को सही दिशा
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर दशहरा मेले में विश्व हिंदू परिषद का कैंप लगाया गया, जिसका प्रांत उपाध्यक्ष रामसेवक शर्मा ने शनिवार को उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज में लगातार संस्कारों का हनन होता जा रहा है लेकिन सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा मिलती है। इसलिए मेले आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होना अति आवश्यक हो जाता है। इस मौके पर अनुज दीक्षित,मनीष मिश्रा, अनूप चतुर्वेदी अनुज तिवारी, राघव सिंह चौहान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें