फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीरा ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Mon, 16 Nov 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विजयी भीरा की टीम। संवाद - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। दमदार सर्विस और सटीक स्मैश के दम पर भीरा की टीम ने वॉलीबॉल कोर्ट पर बाजी मार ली। ग्राम खैरटिया में बाल दिवस पर आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में भीरा ने अमीरखापुरवा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अमीरखापुरवा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। विजेता भीरा टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता अमीरखापुरवा को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में संगठन के नेशनल डायरेक्टर डॉक्टर आरके विश्वकर्मा, लखनऊ से उत्तर प्रदेश असिस्टेंट डायरेक्टर तस्वीर सिंह जस्सी, डॉक्टर मनोज वर्मा, करण सिंह सिद्धू, इंद्रेश कुमार, सुरेंद्र सिंह और प्रगट सिंह सहित ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। समापन समारोह में तस्वीर सिंह जस्सी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें