फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 महीने खुला रहेगा भीरा पर्यटक केंद्र : वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा वन रेंज टूरिस्ट सर्किट का शुभारंभ करने आए वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना ने आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि यह पर्यटन केंद्र पूरे वर्ष खुला रहेगा।
विज्ञापन

इसको खोलने का मकसद क्षेत्र के लोगों का विकास करना है। स्थानीय लोगों को ही जिप्सी चालक व गाइडों को रूप में रखा जाएगा, ताकि यहां के क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से हो सके।
वनमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन के लिए भी प्रेरित होना चाहिए, ताकि उनको इससे भी रोजगार मिल सके। पर्यटन क्षेत्र के पास ग्रामीण दुकान खोलें और दुधवा जंगल से मिलने वाले उत्पादों के बारे में आने वाले सैलानियों को बताएं, जिससे स्वनिर्मित वस्तुओं को भी सैलानी खरीदें और दुधवा का नाम दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो सके। वन मंत्री ने कहा कि पर्यटन केंद्र में सोविनियर शाॅप व कैंटीन की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें