श्रीराम की चरण पदुका लेकर अयोध्या लौटते भरत जी। संवाद
धौरहरा। दशहरा मेले में सोमवार को कलाकारों ने श्रीराम और भरत जी के मिलन का भावपूर्ण प्रसंग दिखाया। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलाकारों ने दिखाया कि अयोध्या लौटने की प्रार्थना करने पहुंचे भरत जी को श्रीराम ने अपनी चरण पादुका सौंप अयोध्या लौटने की आज्ञा दी। भरत जी ने श्री राम की चरण पादुका सिर पर रखकर अयोध्या लौटकर श्री राम की पदुका सिंघासन पर विराजमान कर स्वयं प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या के बाहर नंदी ग्राम में एक वनवासी के वेश में निवास शुरू किया। इस मौके पर सुदीप निगम, नीरज निगम, अजय शुक्ला, नंदकिशोर जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद