फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भरत मिलन लीला का मंचन

Sat, 24 Oct 2015 10:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रही रामलीला में शुक्रवार की शाम भरत-मिलाप लीला का मंचन किया गया। यहां रामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से कलाकारों ने भरत मिलाप लीला का भावपूूर्ण मंचन किया। शहर के सैकड़ों लोगों ने इस प्रेरणादायी लीला का आनंद लिया।
विज्ञापन

चौहद वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम नंदीग्राम होकर अयोध्या लौटते हैं भरत जी भी यहीं अपना डेरा जमाए थे। भरत जी ने श्रीराम की अगवानी की। श्रीराम जी ने भरत को हृदय से लगा लिया। दोनों के नेत्रों से अश्रुधार बहने लगी यह दृश्य देख सैकड़ों की संख्या में दर्शक भाव विभोर हो गए। यहां मिलन के समय भरत जी ने भगवान श्रीराम की चरण पादुकाएं अपने हाथों से श्रीराम को पहनाईं। इस मौके पर भरत जी के साथ गए अयोध्यावासियों ने भगवान श्रीराम और भरत का जय-जयकार किया। देर रात तक चले इस प्रेरणादायी प्रसंग को सैकड़ों लोगों ने देखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें