फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अव्यवस्थाओं के बीच आज से होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 18 Feb 2015 10:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे प्रवेश पत्र और केंद्र के नाम-पते में त्रुटियों से जहां परीक्षार्थियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पड़ोस में स्कूल होने के बाद भी हजारों परीक्षार्थियों को 20 से 40 किलोमीटर दूर के कॉलेजों में परीक्षा देने के लिए डाल दिया गया है। इन समस्याओं से केंद्र व्यवस्थापकों, परीक्षार्थियों और अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है तो गोला गोकर्णनाथ तहसील मुख्यालय से सटे एक कॉलेज में छात्र के प्रवेश पत्र पर उसके नाम के आगे कुमारी लिख गया तो परीक्षा केंद्र्र नहीं बदला गया। उधर गोला के एक बड़े विद्यालय की पांच छात्राओं को शासनादेश के बाद भी दूसरे परीक्षा केंद्र गांधी विद्यालय में डाल दिया गया। इससे उन्हें दूसरे स्कूल में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा, इससे केंद्र व्यवस्थापक पशोपेश में हैं, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली है। इधर अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शहर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के 165 छात्रों को करीब 15 किलोमीटर दूर बैरागर स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाना पड़ेगा तो गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के कृषि साइड के परीक्षार्थियों को 35 किलोमीटर दूर लखीमपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आना होगा। उधर विद्या निकेतन गोला के छात्रों को 20 किलोमीटर दूर फरधान और बरगदिया के स्कूल में जाना पड़ेगा तो बांकेगंज जानकी देवी इंटर कॉलेज के 112 छात्रों को गोला के विद्या निकेतन में परीक्षा देने जाना पड़ेगा। इतनी दूर परीक्षा केंद्र डालने के यह उदाहरण बानगी भर हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन परीक्षार्थियों के केंद्र बहुत दूर डाल दिए हैं। ऐसा तब किया गया है जब शासन से छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा कराने तथा विषम परिस्थितियों में अधिकतम तीन किलोमीटर और छात्रों का केंद्र्र अधिकतम छह किलोमीटर डालने का नियम है, लेकिन खुद शिक्षाधिकारियों ने इस नियम को दरकिनार कर केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।
लंबी दूरी के कुछ परीक्षा केंद्र
  स्कूल           परीक्षार्थी       केंद्र का नाम
 गुरुनानक कॉलेज सदर  200  रधुवीर प्रसाद कॉलेज बाजूडीहा
 गांधी विद्यालय सदर     165     इंटर कॉलेज बैरागर
 स्वामी श्याम प्रइंकॉ      200     इंटर कॉलेज लीलाकुआं
 कृसइं. कॉलेज गोला     300     आदर्श विमं. लखीमपुर
 विद्या निकेतन गोला      303     किसान इं कॉलेज फरधान
 गुरुनानक इं कॉ. पहाड़पुर 368    रामजानकी गोला
 नालंदा शिसं बनकागांव   376    जेपीइं कॉलेज मोहम्मदी
 जंगबहादुरगंज             190    श्रीकृष्णा इं कालेज मोहम्मदी
 पीडी कॉलेज              140     बंजरिया मूड़ागालिब
पता खोजते रहे परीक्षार्थी
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, मोहल्ला शास्त्रीनगर-लखीमपुर बना दिया गया, जबकि प्रवेश पत्र पर मोहल्ला एस नगर लिखा गया, ऐसे में परीक्षार्थी इस मोहल्ले को खोजते रहे। कुछ छात्र ‘अमर उजाला’ दफ्तर आए, तब वह केंद्र तक पहुंच सके ।
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार ने बताया कि नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए केंद्रों को बहुत सोच-समझकर बनाया गया है। केंद्र आवंटन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिहाज से करने की कोशिश की गई है। प्रवेश पत्र निर्गत हो गए हैं, इसलिए कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें