फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरकीब वाहनों से रोज लगता है जाम

Sat, 09 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन
बेतरकीब वाहनों से रोज लगता है जाम
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें, लोगों को होती है परेशानी  
रोडवेज बस अड्डे के पास खड़े होने वाले बेतरकीब वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हर पांच मिनट में लगने वाले बेतहाशा जाम से लोग परेशान रहते हैं, लेकिन रोडवेज महकमा और ट्रैफिक पुलिस इससे अंजान बना रहता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा शहर के बीचोंबीच अति व्यस्त लहरपुर मार्ग पर है। इस मार्ग पर काफी वाहन रहते है। मार्ग के किनारे खड़े होने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात तब बद से बदतर हो जाते हैं जब बस स्टैंड से निकलने वाली बसों के चालक मार्ग पर ही उन्हें खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। जिससे पल भर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। घंटों फंसे रहने के बाद ही जाम खुल पाता है, जबकि रोडवेज बस अड्डे पर ही पुलिस चौकी है और यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी रहती है, लेकिन पुलिस और रोडवेज के अधिकारी जान बूझकर अनजान बने हैं। इससे दिन भर लोगों को जाम के झाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें