फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाकपूरपुर में मातम, जमुनियां रना में शोक

Wed, 13 May 2015 05:15 PM IST
लखीमपुर/मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रहजनियां गांव के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर हुए ट्रेन हादसे में मारे गए छह बारातियों का शव उनके गांव बेलाकपूरपुर में पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। अपनों का शव देखकर महिलाएं और बच्चे चीख-पुकार करने लगे। पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के गांव जमुनियां रना भी शोक में डूबा हुआ है। गांव में अजीब सा सन्नाटा पसर गया है। इस बीच लड़की पक्ष ने मृतकों के अंतिम संस्कार की सारी क्रिया पूरी होने के बाद ही दुल्हन की विदाई का फैसला किया है। हरदोई जिले के थाना हरियावां अंतर्गत गांव बेलाकपूरपुर में लड़के पक्ष के गम में लड़की पक्ष के लोग भी शामिल हो गए हैं। दुल्हन कमला के पिता शिवरतन दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए कई साथियों के साथ बेलाकपूरपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रहजनियां गांव के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर हुए ट्रेन हादसे की घटना के दूसरे दिन जमुनियां रना गांव में माहौल काफी गमगीन है। दुल्हन कमला, उसके घरवालों के साथ-साथ गांव के लोगों के चेहरों पर भी दिनभर उदासी छाई रही। लोग रोजमर्रा के कामकाज तो जरूर कर रहे थे, लेकिन गांव का माहौल पूरी तरह शांत था। दुल्हन के चाचा ने बताया कि ट्रेन हादसे के बाद बेलाकपूरपुर गांव में मातम पसरा है तो जमुनियां रना गांव के लोग शोकाकुल हैं। रिश्तेदारों के दोनों परिवार ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि विदाई को लेकर कोई बातचीत की जाए। अब अंतिम संस्कार की सारी क्रियाएं पूरी होने के बाद ही विदाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सुपुर्द हुए शव
लखीमपुर खीरी। रहजनियां मानव रहित क्रॉसिंग पर हुए ट्रेन हादसे में मारे गए छह बारातियों का शव घंटों पोस्टमार्टम हाउस पर रखे जाने के बाद देर शाम को परिवारीजन हरदोई से लखीमपुर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। जिसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया, जो आधी रात करीब एक बजे तक चलता रहा। इस दौरान हरदोई से आए परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही खड़े रहे। देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजन शवों को लेकर हरदोई स्थित गांव बेलाकपूरपुर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें