लखीमपुर खीरी। जिले के 80 आंबेडकर पार्कों के सुंदरीकरण से पहले प्रत्येक काम का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसमें पार्कवार प्रस्तावित कार्यों और उनकी लागत का ब्योरा होगा। सीडीओ योगानंद पांडेय ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पार्कों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 आंबेडकर पार्कों का सुंदरीकरण होना है। जिले की आठ विधानसभाओं के 80 पार्कों के लिए प्रत्येक पर 10 लाख रुपये निर्धारित हैं। इस तरह कुल आठ करोड़ रुपये का बजट है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।