फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयल में बनेगा ट्रामा सेंटर

Sat, 18 Apr 2015 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में गंभीर घायलों को अब तुरंत बेहतर उपचार मिल सकेगा। जिले के ओयल कस्बे में दो करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रथम किस्त के रूप में शासन से 95.19 लाख की धनराशि मिल गई है। ट्रामा सेंटर का शिलान्यास रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि अभी तक दुर्घटना के गंभीर घायल मरीजों के उपचार की जिले में बेहतर व्यवस्था नहीं है इसलिए गंभीर घायल व्यक्ति को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। जिले में ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए एक वर्ष पूर्व ही स्वीकृति मिल गई थी लेकिन जगह के अभाव में इसका निर्माण नहीं हो पाया। तमाम प्रयासों के बावजूद जगह नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ओयल के पीएचसी परिसर में बनाने का निर्णय लिया। पीएचसी परिसर में ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजने के बाद शासन से स्वीकृति मिल गई है। सीएमओ विजय सिंह चौहान ने बताया कि 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसमें लगभग 190.38 लाख रुपयों की लागत आएगी। भवन का नक्शा पास हो गया है। इसका निर्माण आवास विकास परिषद कराएगा। शिलान्यास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
यह होगी व्यवस्था
ट्रामा सेंटर में दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति का उपचार करने की सभी सुविधाएं होंगी। इसमें तीन सर्जनों के अलावा अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर, उपकरण तथा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी मशीनें तथा इनके टेक्नीशियन होंगे। किसी मरीज को बचाने के लिए ऑक्सीजन की लाइन फिटिंग कराई जाएगी जिससे पीड़ित को बेड पर ही आसानी से ऑक्सीजन मिल सके।
विज्ञापन

शिलान्यास आज
ट्रामा सेंटर का शिलान्यास रविवार को 11.00 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल शहर के अकेजन लान में करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, निघासन विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, श्रीनगर विधायक रामसरन, गोला विधायक विनय तिवारी, कस्ता विधायक सुनील भार्गव तथा सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें