फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में आफत बन कर टूट रही बिजली कटौती

Wed, 24 Jun 2015 06:52 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
जून की भीषण गर्मी और मानसून की बेरुखी से आम लोग पहले से ही बेहाल थे उस पर बिजली की बार-बार की ट्रिपिंग ने दोहरी मार दी है। लोग बुरी तरह परेशान हैं न तो दिन में न ही रात में, इससे लोगों में रोष पनप रहा है। हालात यही रहे तो जल्दी ही बड़ा आंदोलन हो सकता है।
विज्ञापन

कई दिन पहले आई तेज आंधी से निघासन क्षेत्र में टावर गिर गए थे जिसकी वजह से यहां बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था थी। इस व्यवस्था में लोगों को महज दो तीन घंटे ही बिजली मिल पाई। इसमें आम लोगों ने सब्र किया कि खराबी है लेकिन जब व्यवस्था ठीक हो गई तो फिर बिजली का रोना शुरू हो गया। कहने को तो यहां बिजली दो चरणों में दी जा रही है। पहला चरण दिन का है और दूसरा रात का लेकिन आलम यह है कि बिजली तीन-चार घंटे ही मिल पा रही। ऐसा दोनों चरणों में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की वजह से हो रहा है। एक घंटे में कई-कई बार ट्रिपिंग हो रही है। बिजली आई और चली गई फिर आई और चली गई यही हालात पूरे इलाके में हैं। इससे अब लोग आजिज आ चुके हैं शहर में कई जगहों पर लोगों ने बिजली के रवैए पर चर्चा की और अपने गुस्से का इजहार भी किया। फिलहाल हालात देख कर यही जाहिर हो रहा है कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार न हुआ तो कोई बड़ा आंदोलन हो सकता है।
बाजार प्रथम और रंगरेजान में आए दिन बिजली गोल
बाजार प्रथम और रंगरेजान मोहल्ले में आए दिन कोई न कोई फाल्ट बना रहता है जिससे यहां की बिजली गोल हो जाती है। महकमा इसमें सुधार नहीं कर पा रहा है इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आई भी तो लो वोल्टेज
बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के साथ लो वोल्टेज भी एक बड़ी दिक्कत बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में उपकरण शो पीस बन हुए हैं।
उद्योग धंधों पर बुरा असर
बिजली की इस आंख-मिचौनी से उद्योग धंधों पर बुरा असर पड़ा है और वे तकरीबन बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें