धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव डूडापुरवा निवासी रामसागर ने बताया, उसने आरोपियों के खेत में काम किया था। शाम को अपनी मजदूरी लेने गया तो आरोपी मोहन, मनोज, राजकिशोर, राजेंद्र निवासी डूडापुरवा ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद