फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सावधान, होली पर बाहर से आए लोग बन सकते हैं मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण दोबारा फैलने लगा है। इसके बावजूद जिले में लोग कोरोना के प्रति सचेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में होली के त्योहार में बाहरी राज्यों से आने वाले मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात एवं तमिलनाडु में कोरोना के दोबारा केस निकल रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर से लॉकडाउन की स्थित बनने लगी है। ऐसे में गलतफहमी स्वयं के साथ घर परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। फिलहाल जिले में कोरोना का लगभग खत्म हो चुका है। मगर, एहतियात बरतने की जरूरत है, क्योंकि होली पर्व पर दूसरे राज्यों में काम धंधा कर रहे लोग घर वापस आएंगे। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करना परेशानी बन सकता है।
बाजार में नहीं हो रहा प्रोटोकॉल का पालन
शहर में प्रोटोकॉल का पालन बिल्कुल नहीं हो रहा है। न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। दुकानदारों ने बिना मास्क नो एंट्री का बोर्ड लगा रखा है। मगर, खरीदार इसको नजरअंदाज कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि टोकने पर ग्राहक नाराज हो जाता है। जबकि ग्राहक भी जानता है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है। उसके बावजूद लापरवाही करता है।
विज्ञापन

मास्क एवं सैनिटाइजर की बिक्री 90 प्रतिशत हुई कम
लॉकडाउन में मास्क, सैनिटाइजर के लिए मारामारी मचती थी। दुकानों पर स्टॉक न रहने पर लोग कपड़े का मास्क पहनते थे। मगर, समय बीतने के साथ अब मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री लगगभ खत्म हो चुकी है। इनके स्टॉकिस्ट बताते हैं कि मौजूदा समय में इनकी बिक्री घटकर 10 प्रतिशत ही रह गई है।

जिले में कुल केस
माह संक्रमित एक्टिव केस मौत
31 दिसंबर तक 7473 121 88
31 जनवरी तक 7621 64 98
28 फरवरी तक 7646 11 99
13 मार्च तक 7670 20 99

कोरोना को लेकर लोग अब लापरवाही कर रहे हैं। जबकि अभी सावधान रहने की जरूरत है। मास्क लगाना तो लोगों ने छोड़ ही दिया है। इससे इसकी बिक्री न के बराबर रह गई है। वर्तमान में इनकी बिक्री बमुश्किल पांच प्रतिशत ही रह गई।
- सुरेश वर्मा, सुंदर मेडिकल स्टोर

जागरूकता और सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। स्वयं के साथ घर परिवार वालों की सुरक्षा के लिए मास्क लगाएं और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. नूतन सिंह, प्रोफेसर

कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है। मगर, यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। त्योहार पर बाजार में भीड़ भाड़ होगी। प्रोटोकॉल का पालन कर संक्रमण से बचा जा सकता है।
- डॉ. एसके सिंह ईएमओ, जिला अस्पताल

त्योहार पर बाजार में भीड़ भाड़ होना स्वाभाविक है। इसलिए घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन करें। गैर राज्यों से आने वालों की नजदीकी सरकारी अस्पताल पर सूचना दें।
विज्ञापन

- डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें