लखीमपुर खीरी। जिले के 1.20 लाख ऐसे परिवार हैं, जिनके पास किसी भी प्रकार की कोई आईडी नहीं है। ऐसे परिवारों की फैमली आईडी बनाने का लक्ष्य है, बावजूद इसके खंड विकास अधिकारी इसमें रुचि नहीं ले रहे। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्ती दिखाई है। अब कम आंकड़ा वाले जिम्मेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
फैमिली आईडी एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक यूनीक आईडी दी जाएगी। इससे परिवार की वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगाया जाएगा। इस कार्ड पर परिवार का पूरा डेटा डिजिटल रूप में फीड किया जाएगा। यह कार्ड बताएगा कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं और वह कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि ब्लॉकस्तर के अफसर इसमें रुचि नहीं ले रहे। आवेदन के मामले में सबसे ज्यादा स्थिति बेहजम ब्लॉक की खराब है, जहां अब तक मात्र 748 आवेदन आए हैं। वहीं आवेदन लंबित के मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थित मोहम्मदी की है।
ब्लॉक आवेदन स्वीकृत लंबित आवेदन
बांकेगंज 1598 1376 46
बेहजम 748 64 42
बिजुआ- 2281-2077-119
धौरहरा-818-738-23
ईसानगर-538-366-36
गोला- 1362-787-176
लखीमपुर-1513-1198-94
मितौली-1215-1083-90
मोहम्मदी-1558-1119-263
नकहा-777-429-52
निघासन-2625-2270-134
पलिया- 955-896-26
पसगवां-1810-1392-215
फूलबेहड़-1487-1153-113
रमियाबेहड़-1053-917-54