महासंघ के प्रदेश महासचिव ने कहा
बीडीसी महासंघ के प्रदेश महासचिव अरुण अवस्थी ने तहसील क्षेत्र की बैठक में कहा कि बीडीसी सदस्यों को प्रधानों जैसे अधिकार मिलने चाहिए। अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। अभी वह सभी को जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे। तभी बीडीसी सदस्यों को अधिकार मिल सकेंगे।
रामवाटिका प्राथमिक स्कूल में हुई महासंघ की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने बीडीसी सदस्यों से कहा कि जनता हमें और ग्राम प्रधानों को विकास कराने को चुनती है, लेकिन सारे अधिकार ग्राम प्रधानों के पास होने से हम बीडीसी सदस्य गांव का समुचित विकास नहीं करा पाते और इस गलत नीतियों के चलते उपेक्षित हैं। हम सभी सरकार से मांग करते हैं कि हमें भी ग्राम प्रधानों की तरह अधिकार दिए जाए, ताकि हम भी विकास करा सकें। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मोहनलाल, संतोष कुमार, पिंकू यादव, अजीज, शांती गौतम, हरिपाल सिंह, रामाधीन, धीरेंद्र, गुड्डू, शमसुद्दीन खां आदि बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।