फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा से बेसिक स्कूलों में आएगी गुणवत्ता

Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कक्षा तीन से आठ तक के बच्चे होंगे शामिल
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय परीक्षा में एक-एक बच्चे का होगा चयन
जिले में टॉप टेन बच्चों को सम्मानित करेंगे बीएसए
बेसिक स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए बीएसए एक पहल करेंगे, जिसमें कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों में लिखित प्रतियोगिता कराई जाएगी। ब्लाक स्तरीय परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से एक-एक बच्चे का चयन किया जाएगा, जिसके बाद जिला स्तर पर सभी ब्लाकों के बच्चों के बीच जिला स्तरीय परीक्षा कराई जाएगी। टॉप टेन बच्चों और उन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। 
बेसिक शिक्षा की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए, लेकिन खास सफलता नहीं मिली। तत्कालीन डीएम गौरव दयाल ने भी बेसिक स्कूलों को ग्रेडिंग प्वाइंट देने का प्लान बनाया था, लेकिन उनके जाने के बाद उस पर अमल नहीं हुआ। हाल में ही बेसिक शिक्षा की कमान संभालने वाले बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने भी स्कूलों में शैक्ष्णिाक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्लान तैयार किया है, जिसके मुताबिक बच्चों के बीच प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएंगी। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी, तो वहीं शिक्षकों में भी ऊर्जा का संचार होगा और परिणामों के प्रति जवाबदेही तय होगी। बीएसए ने बताया कि 15 से 25 अगस्त 2016 के बीच पहले ब्लाक एवं नगर स्तर पर कक्षा तीन से आठ तक बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएंगी। इसमें प्रत्येक कक्षा से एक-एक बच्चे का चयन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर 15 ब्लाक और एक नगर क्षेत्र से चयनित 96 बच्चों के मध्य प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में टॉप टेन बच्चों और उनके स्कूल के शिक्षकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
बीईओ के साथ बनाई रणनीति 
बीएसए ने बताया कि इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्लान तैयार हो चुका है और बीईओ को निर्देश भी दिए गए हैं। तीन से चार विषयों से पांच-पांच प्रश्रों का प्रश्रपत्र तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
शिक्षा की क्वालिटी भी चेक होगी
ब्लाक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा कराए जाने के पीछे उद्देश्य यह भी है कि सभी स्कूलों में शैक्षणिक क्वालिटी का पता चल सकेगा। क्योंकि ब्लाकों में तैनात बीईओ भी अपने क्षेत्र के स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता से अंजान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें