फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज पहला फेरा लेकर मैलानी पहुंचेगी बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल

Sun, 02 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) लेवल-1 ग्रुप-डी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई गई ट्रेन संख्या 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल सोमवार को पहला फेरा लेकर मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन मैलानी से शाम 7:45 बजे मऊ के लिए रवाना होगी। ट्रेन के सभी डिब्बे अनारक्षित हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मैलानी, सीतापुर और डालीगंज स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। ट्रेन संख्या 05185 मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल मऊ से 2 से 5 अगस्त, 8 से 13 अगस्त, 16 से 20 अगस्त और 24 अगस्त को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05186 बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल बरेली से 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को संचालित होगी। दोनों ट्रेनें कुल 16-16 फेरे लगाएंगी।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर और मैलानी स्टेशनों पर सूचना एवं मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की नियमित उद्घोषणा होगी। सुरक्षा और सहायता के लिए वाणिज्य एवं आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें