फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गरीबी उन्मूलन में अपनी भूमिका निभाएं

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकर्स सेंसीटाइजेशन कार्यशाला में डीएम ने दिए टिप्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हुई कार्यशाला
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बेहतर संचालन के लिए बैंकर्स सेंसीटाइजेंशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता डीएम आकाशदीप ने की। डीएम ने सभी बैंकर्स और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे।
भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। डीएम ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा देश के विकास में बैंकों का योगदान है। बैंकर्स देश के गरीबों के उत्थान और गरीबी उन्मूलन में भी अपना सहयोग करें। अपने कार्यों की प्राथमिकता के साथ अपने इस दायित्व का निर्वहन करें ऋण उपलब्धता से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों को उपलब्ध कराएं। बैंकर्स के सकारात्मक निर्णय से कई जिंदगियों में बदलाव आ सकता है। 
विज्ञापन

कार्यशाला में सीडीओ अमित बंसल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बेहतर संचालन के टिप्स दिए। उपायुक्त स्वत: रोजगार अजय कुमार पांडेय ने कार्यशाला की विषय वस्तु की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ डीएम आकाशदीप ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

डीएम ने इस मिशन के तहत बेहतर काम करने वाले बैंकर्स हिमांशु, मनोज कुमार, रवि कुमार और एलडीएम, सहित निघासन टीम को भी डीएम ने सम्मानित किया। कार्यशाला में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा, सभी खंड विकास अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें