फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते जिले भर के बैंकों पर लटके रहे ताले

Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

करीब दो सौ करोड़ का वित्तीय कारोबार रहा ठप
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सरकार की श्रम विरोधी नीतियों, बैंकों के विलय, बैँकों में सरकार का हिस्सा घटाने के विरोध में जिले के सभी बैँक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 200 करोड़ का वित्तीय कारोबार ठप रहा। 
सरकार की श्रम विरोधी नीतियों, बैंकों में सरकारी हिस्सा घटाने और बैंकों के विलय आदि के विरोध में शुक्रवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे सभी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल के चलते जिले भर में करीब दो सौ करोड़ का लेन-देन और क्लीयरिंग ठप रही। 
विज्ञापन

इस मौके पर यूनाइटेड फोरम के संयोजक चंद्रशेखर मिश्रा, अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, एनसीबीआई के राष्ट्रीय पदाधिकारी अनिल मिश्र, यूपीबीयू के महामंत्री अतुल मेहरोत्रा, जिला सहकारी बैंक के राजीव मिश्र, इलाहाबाद बैंक की शकुंतला श्रीवास्तव, प्रीति मेहरोत्रा यूनियन बैँक के नीलेश गुप्ता, एसएल सिंह, सेंट्रल बैँक के संजय बंसल, बैंक आफ बड़ौदा के आरके शुक्ल, कुंदन कुमार, स्टेट बैंक के विजय तिवारी, राजीव भल्ला आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन

000
मितौली। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी यूपी ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक शाखा बंद होने से लेन-देन ठप रहा। जिससे बैंक ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें