फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन बैंकिंग कामकाज पर ब्रेक, आज कर्मचारी हड़ताल पर

Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सेवा नियमों में बदलाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल से सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। नकदी जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और काउंटर से जुड़े अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि शनिवार और रविवार को पूर्ण अवकाश घोषित किया जाए। इसके अलावा संशोधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़े अन्य सेवा नियमों को लेकर भी यूनियनें विरोध जता रही हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। लगातार तीन दिन शाखाएं बंद रहने से एटीएम में नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। बैंक ग्राहकों को जरूरी नकदी और बैंकिंग संबंधी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें