फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज, मितौली ब्लॉक प्रमुख पद एससी महिला के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के 15 ब्लॉकों के प्रमुख पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है, जिसमें नौ पद आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। मितौली, बेहजम, बिजुआ और बांकेगंज ब्लॉक में अनुसूचित जाति का प्रमुुख बनेगा, जिसमें बांकेगंज और मितौली में महिला एससी के लिए सीट आरक्षित हैं।
विज्ञापन

ईसानगर, निघासन, पलिया, रमियाबेहड़ ब्लॉक प्रमुख पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं, जबकि लखीमपुर, नकहा, पसगवां, फूलबेहड़, धौरहरा, कुम्भी (गोला) ब्लॉक के प्रमुख पद 2021 में अनारक्षित हुए हैं, जो पहले 2015 में आरक्षित थे। मोहम्मदी ब्लॉक का प्रमुख पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि पलिया और निघासन के ब्लॉक प्रमुख पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें